֍:मैच के दौरान न दिखाएं तंबाकू-शराब के विज्ञापन: भारत सरकार§ֆ:स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आईपीएल चेयरमैन को लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि आईपीएल मैच के दौरान तंबाकू और शराब के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएं।
चिट्ठी में लिखा गया, “भारत में कैंसर, फेफड़ों की बीमारी डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। इन गैरसंचारी बीमारियों के बढ़ने में तंबाकू और शराब प्रमुख कारण हैं। दुनियाभर में तंबाकू से होने वाली मौतों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। यहां शराब की वजह से हर साल लगभग 14 लाख मौतें होती हैं।”
§֍:तंबाकू शराब की बिक्री पर रोक §ֆ:चिट्ठी में यह कहा गया कि आईपीएल से जुड़े इवेंट के दौरान भी तंबाकू और शराब उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगनी चाहिए।§इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 22 मार्च से आगाज होने वाला है। देश के 13 अलग-अलग वेन्यूज में 74 मैच खेले जाएंगे। दुनिया के ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल चेयरमैन को एक चिट्ठी लिखी है।

