֍:कृषि मंत्री ने किसानों को भेजा बुलावा§ֆ:केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के किसानों को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार समारोह में एक हजार किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है. §֍:11 कैटेगरी में बांटे गेस्ट§ֆ:कुल मिलाकर समारोह में शामिल होने के लिए चार हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजे गए हैं. अतिथियों को 11 कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 1,000 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. पंचायती राज और ग्रामीण विकास की ओर से 300 अतिथियों को बुलाया गया है. इसी तरह युवा मामलों की ओर से 600 और महिला एवं बाल विकास कैटेगरी से 300 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. §भारत में इस साल 15 अगस्त को देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है. इसको लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे भारत में तैयारियां शुरु हो गई हैं. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक हजार किसानों को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ 300 अतिथि पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से भी हिस्सा लेंगे. समारोह में कुल चार हजार आतिथियों को दिल्ली के लालकिला में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया है. गेस्ट लिस्ट में शामिल लोगों को 11 कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें पीएम श्री स्कूल और एकलव्य आवासीय विद्यालयों के बच्चों को भी अतिथि सूची में शामिल किया गया है.

