ֆ:
हाई कोर्ट ने पिछले साल 15 दिसंबर को भारतीय पुलिस से के पूर्व अधिकारी संपत कुमार को आपराधिक अवमानना का दोषी पाया था और उन्हें इस मामले में 15 दिनों के जेल में रहने की सजा सुनाई थी। धोनी ने अपनी अवमानना याचिका में 100 करोड़ रुपये के मानहानी मुकदमे के तहत संपत कुमार के लिए कड़ी सजा की मांग की थी। धोनी ने 2014 में आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले में उनका नाम देने पर पूर्व आईपीएस अधिकारी खिलाफ अदालत का रुख किया था।
कोर्ट ने इस मामले में संपत को दोषी पाया था। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि संपत ने जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की थी और अदालत तथा सुप्रीम कोर्ट को कमतर करने का प्रयास किया था। हाई कोर्ट ने साथ ही कहा था कि संपत ने अपने कुछ शब्दों से हाई कोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाया है।
§पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल 2024 में व्यस्त हैं और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के द्वारा दायर की गई अदालत की अवमानना मामले में मद्रास हाई कोर्ट की ओर से रिटायर आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार को दी गई 15 दिन की सजा पर अंतरिम रोक बढ़ा दी है।

