֍:दिल्ली में हरी सब्जियां 100 के पार§ֆ:भारत में दिल्ली और आसपास के राज्यों में हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं. ऐसे में आम आदमी हरी सब्जियों से ज्यादा टमाटर के दामों को लेकर परेशान हैं. टमाटर की कीमतों में तोजी से बढ़ौतरी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में टमाटर का रेट 100 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गया है. रिटेल मार्केट में टमाटर का दाम 120 रुपये प्रति किलो चल रहा है. जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है. अब घरों में टमाटर की कमी दिख रही है. व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों में सब्जियों की कीमतों में 100 फीसदी तक की बढ़ौतरी हुई है.§֍:जानें क्या है राजधानी में सब्जियों की खुदरा कीमत§ֆ:हरा धनिया – 200 रुपये प्रति किलो
गोभी – 120 रुपये प्रति किलो
आलू – 50 रुपये प्रति किलो
प्याज – 50 रुपये प्रति किलो
अदरक – 280 रुपये प्रति किलो
§֍:भोपाल में भी दामों में कोई राहत नहीं§ֆ:प्याज – 50 रुपये प्रति किलो
धनिया – 200 रुपये प्रति किलो
ब्रोकी – 600 रुपये प्रति किलो
मेथी – 200 रुपये प्रति किलो
§सब्जियां और उनके दाम आजकल हर आम आदमी की आंख में आंसू छोड़ जा रही हैं. हरी सब्जियों के भाव भी अब आसमान छू रहे हैं. जिसको लेकर अब मंडियों में बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो रही है, जिससे कीमतों में बढ़ौतरी देखी जा रही है.

