֍:डिफेंस सेक्टर को मिल रही उड़ान §ֆ:पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के डिफेंस सेक्टर का कायाकल्प सही प्लान का नतीजा है. देश ने ऐसे कई फैसले लिये, जिसमें देश में वाइब्रेंट इंडस्ट्रीज का निर्माण हुआ, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को 7 बड़ी कंपनियों में बदला गया. डीआरडीओ और HALको सशक्त किया गया. यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े कॉरिडोर बनाए गए.
§֍:प्रोजेक्ट से पैदा होंगी हजारों जॉब§ֆ:प्रधानमंत्री ने आगे कहा,’10 साल में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ गया है. हम दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को डिफेंस एक्यूपेमेंट एक्सपोर्ट कर रहे हैं. भारत में स्किल्स और जॉब क्रिएशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट से भी हजारों जॉब पैदा होंगी.’
§֍:दूसरे देशों को निर्यात करेंगे विमान§ֆ:रतन टाटा को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटाजी को खो दिया. अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी. ये C-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है. जब मैं गुजरात का सीएम था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया गया था. रिकॉर्ड समय में फैक्ट्री को उत्पादन के लिए तैयार भी कर दिया गया. आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री में बने विमान भी दूसरे देशों को निर्यात किए जाएंगे.’
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेनिश पीएम PM पेड्रो सांचेज ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ गया है.

Speaking at the inauguration of the C-295 Aircraft facility in Vadodara. It reinforces India's position as a trusted partner in global aerospace manufacturing.https://t.co/VvuC5izfPM
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2024