֍:गंभीर के परफॉर्मेंस पर BCCI की कड़ी नजर§ֆ:शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी सवालों के घेरे में हैं. गंभीर ने लगभग चार महीने पहले धूमधाम से हेड कोच का पद संभाला था. लेकिन टेस्ट सीरीज की हार ने उन्हें भारी दबाव में डाल दिया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने गंभीर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन समिति की बैठक में भी शामिल होने की खासतौर पर अनुमति दी थी. अब शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि गंभीर के लिए चीजें अच्छी नहीं दिख रही हैं.
§֍:अब तक की सबसे बड़ी हार §ֆ:आने वाले समय में टीम सेलेक्शन से जुड़े मुद्दों पर उनकी बातों को तवज्जो मिलना मुश्किल दिख रहा है. गंभीर के कमान संभालने के ठीक बाद भारत ने 27 साल में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई. फिर न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत का 3-0 से सफाया कर दिया. अब सवाल उठ रहे हैं कि मुंबई में टर्निंग पिच पर खेलनी की क्या जरूरत थी क्योंकि पिछले कुछ सालों में टॉप ऑर्डर अच्छी स्पिन गेंदबाजी के सामने बार-बार विफल रहा है.
§रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. भारतीय टीम को पहली बार अपने घर पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. साथ ही 24 साल बाद टीम इंडिया का अपने घर पर टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ. इससे पहले उसे साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया था.

