֍:भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल §ֆ:भारत ने इस टूर्नामें के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया. जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था. चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. भारत अपने अभिपयान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्ला देश के खिलाफ करेगा. पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को होगा. §֍:इन प्लेयर्स को नहीं मिल जगह§ֆ:चैंपियंस ट्रॉफी के लए जो टीम घोषित हुई है उसमें संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी जगह बनाने में नाकाम रहे. सिराज पिछले साल टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा था.§֍:गिल होंगे उपकप्तान §ֆ:मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में ही टीम के उपकप्तान होंगे. भारतीय टीम में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चोटिल हो गए थे. कुलदीप चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सके थे, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा होंगे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह मिली है. हालांकि, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है और उनकी जगह हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.§֍:चैंपियंस ट्रॉफी में दिखेंगे ये खिलाड़ी§ֆ:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।§आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हो गया है. 19 फरवरी से यह टूर्नामेंट शुरु होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति से जो टीम घोषित की है उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी जगह दी गई है. भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा.

