ֆ:उन्होंने बताया कि वह को 6 जून को कुवैत के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद फुटबॉल की फील्ड को अलविदा कह देंगे। 39 वर्षीय इस भारतीय फुटबॉलर ने 12 जून 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और उसी मैच में भारत के लिए अपना पहला गोल भी दागा था। सुनील छेत्री ने 20 साल के करियर में भारत के लिए 145 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 93 गोल किए हैं।§भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने गुरुवार 16 मई को अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले का ऐलान किया है। यह ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके दिया।

