֍:भारत ने जीते 7 गोल्ड और 29 मेडल §ֆ:सभी पैरालंपिक मेडलिस्ट को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था, इसी दौरान खेल मंत्री ने इस इनाम का ऐलान किया है. उन्होंने बताया है कि पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले एथलीट को बतौर इनाम 75 लाख रुपये दिए जाएंगे.
जबकि सिल्वर मेडलिस्ट को 50 लाख और ब्रॉन्ज विनर को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे. मिक्स्ड टीम इवेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली तीरंदाज शीतल देवी को 22.5 लाख रुपये की एक्स्ट्रा धनराशि दी जाएग.
§֍:मेडल टैली में 170 देशों में 18वें नंबर पर रहा भारत§ֆ:भारत ने 2024 के अभियान में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उसने स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, साउथ कोरिया, तुर्की, अर्जेंटीना जैसे शीर्ष देशों को पछाड़कर पेरिस पैरा खेलों में दुनिया के टॉप 20 देशों में स्थान हासिल किया.
पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते. कुल 29 मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 170 देशों में 18वें नंबर पर रहा. पैरालिंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का यह बेस्ट प्रदर्शन है.
§Cash Awards for Paralympics Medallists: पेरिस में खेले गए पैरालंपिक का समापन 8 अगस्त को ही हुआ है. इस बार भारत ने इतिहास रचते हुए 7 गोल्ड समेत कुल 29 मेडल अपने नाम किए हैं. इसका इनाम अब उन्हें स्पोर्ट्स मंत्रालय से मिला है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट्स के लिए बतौर इनाम बंपर धनराशि देने का ऐलान किया है.

