֍:’हम दोनों देशों से बातचीत…’,§ֆ:अमेरिका ने अन्य विश्व नेताओं से भी दोनों पक्षों को यही संदेश देने का आग्रह किया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को सचिव रूबियो का बयान पढ़ते हुए कहा, ‘हम दोनों पक्षों से संपर्क कर रहे हैं और निश्चित रूप से उन्हें स्थिति को और न बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।’§पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत में तनाव चरम पर है। इस बीच अब अमेरिका का भी बयान सामने आया है। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव न बढ़ाने का एलान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान से स्थिति को और न बढ़ाने का एलान किया है।
साथ ही दोनों देशों के अपने समकक्षों, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार को फोन करके यही संदेश देने की योजना बनाई है।

