֍:शाह ने लॉन्च किया Bharatpol Portal§ֆ:भोरतपोल की लॉन्चिंग के मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यह शुरुआत हमारे देश की लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों के इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन को एक अलग युग में ले जाएगी. एक प्रकार से अब तक इंटरपोल के साथ काम करने के लिए एक ही एजेंसी थी. मगर भारतपोल की लॉन्चिंग के बाद भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस अपने आप को बहुत सरलता के साथ इंटरपोल के साथ कनेक्ट कर पाएगी और अपने इन्वेस्टिगेशन को गति देने में सक्षम होगी.’ अमित शाह ने कहा- कनेक्ट, नोटिस, रेफरेंस, ब्रॉडकास्ट और रिसोर्स, ये पांच ‘भारतपोल’ के प्रमुख मॉड्यूल होंगे, जिनके माध्यम से हमारे देश की सभी लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियां एक प्लेटफॉर्म पर आ जाएंगी.
§֍:अमित शाह ने बताई खूबियां §ֆ:उन्होंने कहा कि सीबीआई को भारतपोल के माध्यम से एक बेहतरीन टेक्निकल प्लेटफॉर्म मिलेगा. हम इन्वेस्टिगेशन के लिए दूसरे देशों की एजेंसियों को सबूत और इस्तावेज बहुत तेजी से भेजने और उनसे इनपुट प्राप्त करने में सक्षम होंगे. भारतपोल क्राइम कंट्रोल के लिए हमारी एजेंसियों के लिए सीधा और प्रभावी संवाद सुनिश्चित करेगा.
§केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीबीआई के भारतपोल पोर्टल (Bharatpol Portal) की लॉन्चिंग की. गृह मंत्रालय ने इंटरपोल की तर्ज पर देश में ‘भारतपोल’ की शुरुआत की है. साइबर क्राइम, फाइनेंशियल क्राइम, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, इंटरनेशनल क्राइम के मामलों में भारतपोल पोर्टल के जरिए जांच में तेजी आएगी और रियल टाइम जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी. यह पोर्टल सीबीआई के अधीन काम करेगा, लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि राज्यों की पुलिस किसी वांटेड क्रिमिनल या भगोड़े के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट के लिए इस पोर्टल की मदद से सीधे इंटरपोल की मदद ले सकेगी. साथ ही विदेशी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियां भी किसी अपराधी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए ‘भारतपोल’ की मदद से भारतीय एजेंसियों से आसानी से संपर्क कर सकेंगी. इस तरह ‘भारतपोल पोर्टल’ इंटरनेशनल पुलिसिंग में काफी मददगार साबित होगा.

