ֆ:इस समय रूस में भारत के दो वाणिज्य दूतावास सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में हैं। इस दौरान पुतिन ने PM मोदी को BRICS समिट के लिए आमंत्रित किया है । रूस में अक्टूबर महीने में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कजान में ही किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कजान और येकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की।§प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए उसके कजान और येकातेरिनबर्ग शहरों में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।

