֍:भारत वनडे टाई मैच में दूसरे स्थान पर§ֆ:भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार के मैच के बाद एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारत ने वनडे क्रिकेट में 10 टाई मैच खेले हैं. जिससे वे दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फॉर्मेट में 10वां टाई मैच था. अब भारतीय टीम इस मैच के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं.§֍:क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर §ֆ:भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच के टाई होने का बाद भी सुपर ओवर नहीं खेला गया क्योंकि किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सुपर ओवर का आयोजन नहीं किया जाता है. ऐसे में सुपर ओवर का मौका न मिलने पर भारतीय टीम को टाई मैच से ही खुश होना पड़ा. बता दें, कि इससे पहले भी कई मैच टाई हो चुके हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के 11, भारत के 10, ऑस्ट्रेलिया के 9, इंग्लैंड ने 9, पाकिस्तान ने 9 और जिम्बाब्वे ने 8 मैच टाई खेले हैं.§भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को पहले वनडे मुकाबले में मैच 2 अगस्त को कोलंबो में टाई हो गया. इसमें दोनों ही टीमों ने 230 रनों की पारी खेली. जिस कारण मैच टाई हो गया. जिसके बाद सुपर ओवर का भी कोई आयोजन नहीं किया गया. इस मैच को प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए. भारतीय टीम इस टार्गेट को नहीं पार कर पाई और 230 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

