֍:पीएम मोदी का सऊदी दौरा §ֆ:प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर जेद्दा पहुंचेंगे. यह जेद्दा की किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 40 वर्षों में पहली यात्रा होगी. मंगलवार को पहले दिन भारत और सऊदी अरब कम से कम छह सहमति पत्रों (MoUs) पर हस्ताक्षर करेंगे. सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ बैठक में हज से संबंधित मुद्दों, विशेष रूप से भारतीय तीर्थयात्रियों के कोटे को लेकर चर्चा करेंगे.
दोनों देशों के बीच जिन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, उनमें अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र शामिल हैं.
§֍:देर रात तक होती रहीं बैठकें§ֆ:एक अधिकारी ने बताया, सोमवार देर रात तक रियाद में बैठकों का दौर जारी रहा, ताकि विवरणों को अंतिम रूप दिया जा सके. एक दर्जन से ज्यादा सहमति पत्रों पर चर्चा चल रही है, जिनमें से कुछ पर आधिकारिक स्तर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचेंगे. वे वहां 23 अप्रैल तक रहेंगे. पीएम मोदी को इस यात्रा का न्योता क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दिया है. 2016 और 2019 के बाद पीएम मोदी की ये सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है.

