ֆ:पाकिस्तान के 109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 58 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। तेज खेलते हुए स्मृति मंधाना ने 31 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। वह अर्धशतक से चूक गई लेकिन टी20 भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई। मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा। मंधाना के नाम 137 टी20 मैच में अब 3365 रन दर्ज हो गए हैं।§महिला एशिया कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

