֍:ऐसा होगा टूर्नामेंट §ֆ:भारत को एशिया कप का चैंपियन बनने के लिए 15 मैच खेलने होंगे, जो कि एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारत ने इस प्रतियोगिता को 7 बार जीता है औऱ बांगलेश ने 2018 में भारत को हराकर ट्रॉफी जीती है. अब पहली बार 8 महिला क्रिकेट टीमों का मुकाबला होने जा रहा है. जिसमें नेपाल ने 2016 के सीजन में क्वालीफाई किया है. आईज से यह मैच रोज खेले जाएंगे. इन मैचों का समय दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे से होगा. आज यूएई और नेपाल के बीच पहला मैच होगा और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शाम को मैच होगा. §ֆ:§֍:महिला एशिया कप का शेड्यूल§ֆ:19 जुलाई – यूएई बनाम नेपाल (दोपहर 2 बजे) / भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 7 बजे)
20 जुलाई – मलेशिया बनाम थाईलैंड (दोपहर 2 बजे) / श्रीलंका बनाम बांगलादेश (शाम 7 बजे)
21 जुलाई – भारत बनाम यूएई (दोपहर 2 बजे) / पाकिस्तान बनाम नेपाल (शाम 7 बजे)
22 जुलाई – श्रीलंका बनाम मलेशिया (दोपहर 2 बजे) / बांग्लादेश बनाम थाईलैंड (शाम 7 बजे)
23 जुलाई – पाकिस्तान बनाम यूएई (दोपहर 2 बजे) / भारत बनाम नेपाल (शाम 7 बजे)
24 जुलाई – बांग्लादेश बनाम मलेशिया (दोपहर 2 बजे) / श्रीलंका बनाम थाईलैंड (शाम 7 बजे)
26 जुलाई – सेमी-फाइनल 1 (दोपहर 2 बजे) / सेमी-फाइनल 2 (शाम 7 बजे)
28 जुलाई – फाइनल (शाम 7 बजे)
§֍:एशिया कप के लिए भारत की टीम में खेलेंगी ये खिलाड़ी§ֆ:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन§महिला क्रिकेट एशिया कप का आयोजन श्रीमका में किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआज आज से होने जा रही है. एशिया कप में कुल 8 महिला टीम भाग लेंगी. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल ए में. वहीं, श्रीलंका, बांगलादेश, मलेशिया और थाईलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है. इनमें से हर ग्रुप की टॉप टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी और फाइनल का मुकाबला 28 जुलाई को किया जाएगा. बता दें, कि इस टूर्नामेंट को टी-20 के फॉर्मेट में खेली जाएगा. हर ग्रुप में टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

