֍:केंद्रीय मंत्री ने लगाया आरोप §ֆ:उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए राज्य में आ रहे हैं और आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं. उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया. उन्होनें कहा, ‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है. वोट के लालच में वे उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करा रहे हैं, उन्हें आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी कर रहे हैं. स्थिति यह है कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है.’ §֍:झारखंड की आरक्षित सीटें§ֆ:झारखंड विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, जामा, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, खिजरी, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, मनिका और कोलेविरा सीटें आरक्षित हैं.§केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि, राज्य प्रायोजित घुसपैठ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है. उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी आकर बस जाए. रांची में एक रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी आकर बस जाए. विदेशी घुसपैठिए झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं. यह देश हमारा है- हमारी जमीन, पानी, जंगल, नदियां, पहाड़ और खेत. हम किसी और को इन्हें हमसे छीनने नहीं देंगे.’

