֍:भारत का पाक के खिलाफ एक ओर एक्शन §ֆ:पहले डायरेक्ट ट्रेड बंद किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्ट ट्रेड भी बंद (India-Pakistan Direct Indirect Trade Ban) कर दिया गया है. यह पाकिस्तान पर गहरा चोट है. भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा. §֍:सरकार ने बैन किया आयात- निर्यात §ֆ:वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है. §भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने और जाने वाली चीजों पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध (India vs Pakistan Export-Import Ban) लगा दिया है, जिसका मतलब है कि अब कोई भी चीज किसी भी तरह से पाकिस्तान से नहीं आएगी और भारत से पाकिस्तान नहीं जाएगी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात-निर्यात प्रतिबंध कर दिया गया है.

