ֆ:
इस पर सत्ता पक्ष में बैठे संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोक दिया। इस पर पप्पू यादव भड़क गए और रिजिजू को तुरंत पलटवार करते हुए कहा- मैं छठा बार सांसद हूं, आप हमको सिखाइएगा। उन्होंने आगे कहा कि आप कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला जीता हूं, चौथी बार निर्दलीय सांसद बनकर आया हूं।
§बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को लोकसभा में बतौर सांसद शपथ ग्रहण की। पप्पू यादव ने शपथ लेने के बाद नीट परीक्षा फिर से कराने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत अन्य मांगें भी उठाईं।

