֍:विराट से उम्मीदें§ֆ:कानपुर में होने वाले इस मैच से क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें हैं. बता दें कि कोहली ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 6 और दूसरी में 17 रन बनाए थे. मगर कानपुर में कोहली का बल्ला चला तो वो एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. इसी को लेकर फैंस में मैच की उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है.§֍:टूट सकता है सचिन का ये रिकॉर्ड§ֆ:कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किंग कोहली के पास सचिन तेंदुलकर और सर डॉन बैडमैन के कुछ रिकॉर्ड तोड़ेन का एक खास अवसर होगा. अगर मैच में कोहली ने कानपुर टेस्ट में 35 रन बनाते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 623 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी. सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोहली के पास काफी समय है, लेकिन वो कानपुर में ही इसे अंजाम देना चाहेंगे.§भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले मैच में 280 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे मैच का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच को लेकर भारतीय प्लेयर कानपुर लैंड कर गए हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ बाकी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है.

