֍:रिकी पोंटिंग ने दिया बयान§֍:§ֆ:कोहली-कोंस्टास की इस झड़प के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बयान दिया. इसमें उन्होंने कहा, ”विराट ने एक पूरी पिच अपने दाईं और घुमाई और उस टकराव को भड़काया. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है.” ”उस समय फील्डर्स को बल्लेबाजी के आस-पास नहीं होना चाहिए. मैदान पर मौजूद हर फील्डमैन जानकता है कि बल्लेबाज कहां अकट्ठा होंगे और एक साथ मिलेंगे. मुझे ऐसा लगा कि कोस्टास ने बहुत देर से देखा, उसे पता भी नहीं चला कि उसके सामने कोई है. स्क्रीन पर मौजूद उस व्यक्ति (कोहली) के पास जवाब देने के लिए कुछ सवाल हो सकते हैं.”§֍:कोंस्टास ने कही ये बात§ֆ:ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोंस्टास ने घटना को लेकर ब्रॉडकास्टर फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, “मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह मैदान पर ही रहता है, लेकिन मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है और इस खचाखच भरे स्टेडियम में डेब्यू करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.”§ऑस्ट्रेलिया के मेलवर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास के बीच कंधे की टक्कर हो गई. यह घटना अब आईसीसी के दायरे में आ सकती है. पहले सत्र में 10वें ओवर के बाद कोंस्टास की विराट से झड़प भी हुई, जब कोहली के हाथ में गेंद थी और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया है. इसी दौरन कोंस्टास के कंधे से उनका कंधा टकरा गया, जिसे कोहली ने नापसंद किया. कोंस्टास के जोड़ीदारउस्मान ख्वाजा और मैदानी अंपायर माइकल गॉफ तुरंत स्थिति को शामत कराने के लिए आगे बढ़े.

