֍:ACE – एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के बारे में:§ֆ:ACE – एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड भारत की अग्रणी निर्माण उपकरण, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी है। ACE 2WD और 4WD विकल्पों में 15 – 90 HP तक के ट्रैक्टर पेश करता है। अपनी मजबूत बनावट, ईंधन-कुशल तकनीक और लागत प्रभावी रख रखाव के साथ एसीई ट्रैक्टर किसान समुदाय में बहुत लोकप्रिय, व्यापक रूप से स्वीकृत और प्रशंसित है।§दिनांक: 29 दिसंबर 2024, एटा, उत्तर प्रदेश : देश की अग्रणी ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE ट्रैक्टर्स) के एक नए अत्याधुनिक डीलरशिप मैसर्स. राम ट्रैक्टर्स का उद्घाटन समरोह एटा, उत्तर प्रदेश संपन्न हुआ I 29 दिसंबर 2024, को आयोजित इस भव्य समारोह में कृषि समुदाय को नवीनतम और विश्वसनीय ट्रैक्टर और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया।
उद्घाटन समारोह में ACE Tractors के चीफ जनरल मैनेजर श्री रविंदर सिंह खनेजा, उत्तर प्रदेश पश्चिम के हेड सुशील कौशिक सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख ग्राहक सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर ACE Tractors के चीफ जनरल मैनेजर श्री रविंदर सिंह खनेजा ने कहा, “हमें एटा, उत्तर प्रदेश में इस नई डीलरशिप के उद्घाटन पर गर्व है। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और ACE में, हम किसानों को उनकी उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने के लिए सबसे विश्वसनीय और उन्नत ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह डीलरशिप केवल एक शोरूम नहीं है; यह इस क्षेत्र के किसानों के लिए विकास और समृद्धि का केंद्र है।”
इस डीलरशिप में ACE के सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स उपलब्ध होंगे, जिसमें छोटे खेतों के लिए कॉम्पैक्ट मॉडल से लेकर बड़े पैमाने पर कृषि के लिए शक्तिशाली मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक यहां आफ्टर-सेल्स सर्विस, जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स और विशेषज्ञ सलाह का लाभ भी उठा सकते हैं।

