֍:पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल§ֆ:वीडियो में डॉक्टर आंचल ढींगरा खुलेआम पिस्तौल से फायरिंग करती नजर आ रही हैं. बतायाजा रहा है कि जिस जगह ये घटना हुई उस जगह हादसा होने की कई गुना आशंका थी. ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मगर कार्रवाई में देरी होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर यह मामला किसी सामान्य व्यक्ति का होता तो पुलिस अब तक सख्त कार्रवाई कर चुकी होती.§֍:
लेडी डॉक्टर ने की फायरिंग
§ֆ:रुद्रपुर के सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि लाइसेंस रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस फायरिंग में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है और डॉक्टर के मरीजों और स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है.§उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियों में गुरु मां एडवांस्ड डेंटल केयर की डॉक्टर आंचल ढींगरा ने दिवाली के दिन अपने फार्महाउस पर खड़ी थार गाड़ी के पास रिवॉल्वर से हवा में पांच राउंड गोलियां चलाईं. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया. जिसके बाद से ही वीडियो तेजी से वायरल हुआ. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रुद्रपुर कोतवाली में महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

