֍:पांच का हुआ चालान§ֆ:एमसीडी ने इसकी शुरुआत कश्मीरी गेट के पास स्थित तिब्बती मार्केट, ईदगाह गोलचक्कर और पंचकुइंया रोड शमशान गृह पर अंबेडकर भवन के पास से की है. यहां गोलचक्कर और सड़क किनारे कबूतर से लेकर अन्य पशुओं को खाना खिलाना या दाना डालने से गंदगी फैलती है, जिसपर 200 से लेकर 500 रुपये तक का चालान किया जा रहा है. ऐसा करने वाले 10 लोगों की जानकारी ली है और 5 का चालान भी हुआ है.§ֆ:एमसीडी में सिटी एसपी जोन की उपायुक्त वंदना राव का कहना है कि यहां होने वाली गंदगी को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है. जो भी पक्षियों को दाना डालेंगे या फिर आवारा पशुओं को खिलाएंगे तो गंदगी फैलाने का चालान किया जाएगा.§֍:निगम करेगा कार्रवाई§ֆ:उन्होंने बताया कि अब तक पांच का चालान हो चुका है. यह वह लोग हैं, जो अपने वाहनों से आकर मौका लगते ही पक्षियों को दाना डाल देते हैं. इन वाहनों के नंबर वहां मौजूद निगम कर्मचारी फोटो समेत अपने पास रख लेता है और फिर वाहन संख्या के आधार पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से वाहन स्वामी का पता लगाकर चालान घर भेजा जा रहा है. §ֆ:आगे बताया गया कि शालीमार बाग से एक व्यक्ति तिब्बती मार्केट के पास गाड़ी से आया और उसने कबूतरों को दाना डालना शुरु कर दिया. इसपर उसके घर प चालान भेजा गया. उपायुक्त ने बताया कि अभी तीन स्थानों से इसकी शुरुआत हो गई है, जल्द ही जोन के 12 वार्ड में यह व्यवस्था लागू की जाएगी. प्रत्येक वार्ड में न्यूनतम दो-दो स्थान चिह्नित किए जाएंगे.§֍:बीमारी फैलाते हैं कबूतर§ֆ:दिल्ली में कबूतरों की भरमार है. चारों ओर कबूतरों से लोग परेशान हैं. कई बार घरों में घुसकर कबूतर बैठ जाते हैं और गंदगी फैलाकर चले जाते हैं. पक्षियों को दाना खिलाना पुण्य का कार्य है, इसलिए लोग दिल्ली में जगह-जगह चौराहों पर दाना डालते हैं. लेकिन कबूतरों की भरमार और गंदगी को देखते हुए चालान का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल. आर. वर्मा ने बताया कि कबूतरों के मल में फंगस होता है, जो सूखने के बाद पाउडर की तरह उड़ता है. उसके संपर्क में आने से व्यक्ति को फंगल निमोनिया, फेफडो में एलर्जी निमोनाइटिस बीमारी हो सकती है.§राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चारों तरफ कबूतरों की कतारें देखने को मिल जाती हैं. यहां कई चौराहों पर दाने के साथ लोग बैठे रहते हैं, जिनसे खरीद कर लोग खूब मजे से कबूतरों को दाना डालते नजर आते रहते हैं. ऐसी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती हैं. लेकिन अब इसपर लगाम लगाने के लिए प्रशास की ओर से चालान किए जा रहे हैं, जिसमें 500 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ रहा है.

