ֆ:
हिंदू फॉर डेमोक्रेसी’ ने ब्रिटेन में एक मजबूत एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय हिंदू समुदाय बनाने में लोगों से साथ देने की अपील की है. संस्था कहता है, ‘हम सब मिलकर अपने लिए, अपने बच्चों के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए और व्यापक समाज के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं.’ इसके अलावा संस्था द्वारा जारी ‘हिंदू घोषणापत्र’ में देश में हिंदुओं के खिलाफ घृणा फैलाने की घटना को अपराध की श्रेणी में रखने के अलावा और भी कई बातों के शामिल किया गया है.
हिंदू फॉर डेमोक्रेसी’ के अनुसार ब्रिटेन में समुदाय से जुड़े 1 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं जो टैक्स, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और व्यवसाय के माध्यम से यूके की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते हैं. संस्था का मानना है कि देश में हिंदुओं की तमाम उपलब्धियों के बावजूद, नीतियों और कानून को आकार देने में इनकी कोई एकजुट आवाज नहीं है. मीडिया, शिक्षा और राजनीति में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कम है. §ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होना है.इस बीच वहां ‘हिंदू फॉर डेमोक्रेसी’ नाम की संस्था ने चुनाव से पहले ‘हिंदू घोषणापत्र’ जारी किया है.

