֍:आखिरी बार कब बढ़ी थी सैलरी?§ֆ:इससे पहले 2019 में पास हुए पिछले एक्ट में सीएम की सैलरी 53,630 रुपये थी. उपमुख्यमंत्री को 52,630, मंत्री, स्पीकर, LoP और चीफ व्हिप को 51,780 मिलते थे. डिप्टी स्पीकर की सैलरी 50,510 कऔर विधायक की 48,420 थी. अब मुख्यमंत्री की सैलरी में 43,370 का इजाफा हुआ है, जो कि करीब दो गुना सैलरी है.§भाजपा के विधायकों और सीएम की तन्ख्वा में इजाफा हुआ है. इसके लिए त्रिपुरा विधानसभा में बुधवार को सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का बिल पास कर दिया है. इस बढ़ोतरी से मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक की सैलरी में 81 से 92% तक का इजाफा होगा. अब सभी विधायकों को पेंशन समेत तमाम रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी मिलेंगे. नए बिल के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सैलरी बढ़कर 97,000 रुपये हो जाएगी. उपमुख्यमंत्री को 96,000, मंत्रियों, स्पीकर, एलओपी और चीफ व्हिप को 95,000 मिलेंगे. डिप्टी स्पीकर की सैलरी 94,000 और विधायक की 93,000 सैलरी होगी. यह इस बिल का नौवां संशोधन है.

