֍:महिलाओं के अहम फैसला §ֆ:कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है. इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे.
§֍:विधवा महिलाओं की शादी पर मिलेंगे 2 लाख §ֆ:उन्होंने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो उसे 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी.
§֍:किसानों के लिए भी बड़ी सौगात §ֆ:CM यादव ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी. उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी. इसके लिए किसानों को महज दस फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी. इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी. सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी. स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी. CM यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा. इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा. §मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 जनवरी को सूबे के मुख्य पर्यटन स्थल और मां अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक की. इस बैठक में उन्होंने महिलाओं-किसानों-छात्रों को बड़ी सौगात दी. इसके अलावा उन्होंने 17 शहरों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया.

