• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार का अहम फैसला, सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का मेहनताना

Fiza by Fiza
May 29, 2024
in कृषि समाचार
0
छत्तीसगढ़ सरकार का अहम फैसला, सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का मेहनताना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:खेतिहर मजदूरों को भी मिलेगा लाभ§ֆ:Labour Department की ओर से बताया गया कि सरकार द्वारा सूचीबद्ध विभिन्न कामों में लगे श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता पुन: निर्धारित किया गया है. इसमें मानक के तौर पर Labour Bureau Shimla से प्राप्त Industrial Index को आधार बनाया गया है. इन मानकों के मुताबिक राज्य में जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 के मध्य महंगाई को लेकर 14 बिन्दु की औसत वृद्धि दर्ज की गई है.
इसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रुपए के हिसाब से 45 सूचीबद्ध कामों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रुपए की वृद्धि हुई है. यह बढ़ोतरी 01 अप्रैल 2024 से लागू मानी गई है. श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि में कार्यरत श्रमिकों के लिए भी लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5 रुपए प्रति बिन्दु के हिसाब से महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है. इस प्रकार राज्य के खेतिहर मजदूरों के लिए 280 रुपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि हुई है.

§֍:साल में दो बार मेहनताना तय होता है§ֆ:विभाग द्वारा बताया गया कि खेतिहर मजदूरों की तर्ज पर अगरबत्ती उद्योग में कार्यरत श्रमिकों को भी इस बढ़ोतरी में शामिल किया गया है. इसमें उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है. इस श्रेणी के मजदूरों को 7.08 रुपए प्रति एक हजार अगरबत्ती बनाने की दर निर्धारित की गई है.

§֍:इन श्रेणी में तय हुआ महंगाई भत्ता§ֆ:सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक Minimum Wages की दरें निर्धारित की गई है. जिसमें अकुशल श्रेणी के श्रमिकों को 3 श्रेणियों में रखा गया है. इनमें ‘अ‘ वर्ग के अकुशल श्रमिकों को प्रतिमाह 10,900 रुपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रुपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रुपए बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ मिलेंगे.
अर्द्धकुशल श्रमिकों में भी ‘अ‘ वर्ग के श्रमिकों को 11,550 रुपए, ‘ब‘ वर्ग के श्रमिकों को 11,290 रुपए तथा ‘स‘ वर्ग के श्रमिकों को 11,030 रुपए मिलेंगे. कुशल श्रमिकों में ‘अ‘ वर्ग के श्रमिकों को 12,330 रुपए, ‘ब‘ वर्ग के श्रमिकों को 12,070 रुपए तथा ‘स‘ वर्ग के श्रमिकों को 11,810 रुपए बढ़ा हुआ पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है.
इसी प्रकार उच्च कुशल श्रेणी में ‘अ‘ वर्ग के श्रमिकों को 13,110 रुपए, ‘ब‘ वर्ग के श्रमिकों को 12,850 रुपए तथा ‘स‘ वर्ग के श्रमिकों को 12,590 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों के लिए पुन: निर्धारित न्यूनतम वेतन की दरें श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है.

§समय की मांग को समझते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा करने का फैसला किया है. राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी होने के बाद श्रमिकों के पारिश्रमिक में 280 रुपये तक इजाफा हो जाएगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा सूचीबद्ध कामों में लगे मजदूरों को बढ़ा हुआ dearness allowance दिया जाएगा. इसके मद्देनजर सरकार ने कौशल विकास के आधार पर निर्धारित की गई श्रमिकों की तमाम श्रेणियों में सभी मजदूरों के मेहनताने में बढ़ोतरी कर दी है. इस प्रकार अब श्रमिकों को प्रति माह 10,900 रुपए से 13,110 रुपए तक बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा. सरकार का दावा है कि इससे मजदूरों को महंगाई से राहत मिलेगी.

Previous Post

कपास के बीजों के लिए तनातनी, इस राज्य में लेनी पड़ी पुलिस की सुरक्षा

Next Post

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 52 डिग्री पहुंचा तापमान

Next Post
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 52 डिग्री पहुंचा तापमान

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 52 डिग्री पहुंचा तापमान

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.