֍:पीली मटर और चने में वृद्धि§ֆ:दाल के आयात में बढ़ोतरी के मुख्य कारण में पीली मटर के इंपोर्ट को ड्यूटी फ्री करना शामिल है. ऐसे में बढ़ोतरी होकर 29.68 लाख टन पीली मटर दाल का आयात अनुमानित है. आयात की मियाद को कई बार बढ़ाया, अब पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट 28 फरवरी, 2025 तक होगा. वहीं, चने के आयात में भी चार गुना की वृद्धि दर्ज की गई है, एक साल पहले 1.31 लाख टन आयात के मुकाबले कैलेंडर वर्ष 2024 में 5.74 लाख टन आयात किया गया है. वहीं, अरहर (तूर) दाल का आयात 12.33 लाख टन और उड़द का 7.65 लाख टन आयात अनुमानित था, जबकि इस बार कैलेंडर वर्ष 2023 की तुलना में मसूर के आयात में कमी देखी गई. §֍:§भारत के कई राज्यों में दहलन फसलों की खेती की जाती ह. लेकिन मांग का पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता बनी रहती है. आयात के इस क्रम कैलेंडर वर्ष 2024 में यह दोगुना होकर 66.33 लाख टन पहुंच गया, जो एक रिकॉर्ड है. आयात में यह उछाल घरेलू दहलन उत्पाादन में कमी और कीमतों को स्थिर रखने के लिए आयात को बढ़ावा देने के कारण आया. सरकार ने दाल का आयात बढ़ाने के लिए पीली मटर को ड्यूटी फ्री (शुल्कघ मुक्तं) कर दिया था.

