֍:ऐसा रहेगा मौसम का हाल§ֆ:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, गुजरात में हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है. इसी के साथ महाराष्ट्र, कच्छ में बारिश होने की संभावना है. 9 तारीख से अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 10 अगस्त को बिहार में बारिश हो सकती है. 09-13 तारीख में असम, मेघालय, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है.§मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें आईएमडी द्वारा बताया गया कि अगले 7 दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई है. इसी के चलते मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया गया कि अगले 7 दिनों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. गुरुवार को राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसी के साथ 10 से 11 अगस्त में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भारी बारिश हो सकती है.

