֍:इन राज्यों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश की संभावना§ֆ:भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले दो दिनों में असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. इसी के साथ 24-27 अगस्त में गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर दबावी क्षेत्र बनने से भारत के करीबी राज्यों में भी बारिश हो सकती है.§֍:इस हफ्ते का पूर्वानुमान§ֆ:मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू-कस्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बूंदा-बांदी की संभावना है. इस हफ्ते में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है. इसमें 23 अगस्त को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 26-27 को बारिश हो सकती है. §भारत में बारिश का सिलसिला अभी भी कई इलाकों में जारी है. इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

