֍:दिल्ली-NCR में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में सुबह के समय सर्द हवाएं चलने लगी हैं. ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है. आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस मापा है. बताया जा रहा है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है.§֍:हरियाणा-पंजाब में कोहरा§ֆ:आईएमडी ने हरियाणा और पंजाब में कोहरे की चेतावनी जारी की है. खासतौर पर 7 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक अधिक दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में वाहनों को धीमी गति में चलाने की अपील की गई है. §ֆ:वहीं, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना कम है. बता दें कि इस शीतलहर से किसानों को फायदा होगा. क्योंकि रबी सीजन की कई फसलें कम सर्दी की वजह से नुकसान झेल रही हैं.§ֆ:§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है, इसमें तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.§देश के कई राज्यों में सर्द हवाएं शुरु हो गई हैं. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया है. वहीं, कोहरे और बारिश को लेकर दो हफ्ते की संभावना बताई है. भारत के कुछ हिस्सों में तेज चल रही हवाओं ने ठिठुरन थोड़ी बढ़ा दी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और फेंगल तूफान के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

