֍:5 दिनों तकक झमाझम बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों मे भारी बारिश की संभावना जारी की है. कर्नाटक में भी अलग-अलग जगाहों पप भारी बारिश की संभावना है. साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल में 22 जुलाई तक बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. §֍:द्वीप समूह में भी होगी बारिश§ֆ:अगले 5 दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है. इसमें राजस्थान में 19, 20 और हरियाणा-चंढ़ीगढ़ में 20 से 22 तक बारिश की संभावना है. द्वीप समूह की बात करें तो अंडमान और निकोबार में भी बारिश होने की आशंका है, यहां बंगाल की ओर से हवा के तेज प्रवाह का भी आंकलन किया गया है. §इस समय भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगले 5 दिनों तक राजधानी में गर्मी से राहत मिल सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. बता दें कि 19 से 20 जुलाई को महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना जैसे कई राज्यों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ 20 जुलाई छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं.

