֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में मानसून की शुरुआत से ही काफी बारिश देखी जा रही है. कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखी गई. इस हफ्ते दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. आईएमडी द्वारा बताया गया कि 14-15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. इसी के चलते स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में बारिश से मुश्किलें आ सकती हॉं.§֍:इस हफ्ते राज्यों में होगी बारिश§ֆ:अगले सात दिनों के दौरान भारत में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी का कहना है कि 14-16 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. इसके बाद 14-19 अगस्त के भीतर बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. 14 और 18 अगस्त को झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखी जा सकती है. §भारत में मौसम काफी साफ है. कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं. आईएमडी ने बताया कि अगले 7 दिनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को सर्तक रहने को कहा गया. साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लोगों को मौसम के हिसाब से सफर करने को कहा गया. इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के इलाकों में बारिश की संभावना बताई है.

