֍:इन राज्यों में भी बारिश की संभावना§ֆ:आईएमडी ने बताया कि झारखंड, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश होने की पूरी संभावना है. इसको लेकर राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मध्य प्रदेश में उत्पन्न कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा सकता है. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में हल्की बारिश होगी. §֍:स्कूल बंद की घोषणा§ֆ:जहां बाकी राज्यों में आईएमडी अलर्ट जारी कर रही है. वहीं, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए राज्य के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. यहां पर लगातार हो रही बारिश के कारण नाले और नदियां उफान पर हैं. 13 सितंबर को जारी किए गए रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. साथ ही आंगनवाड़ी को बंद रखने के लिए कहा गया है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी नालों के पास जाने से बचें, साथ ही यात्रा करने समय सावधानी बरतें. §֍:जानें पिछले 24 घंटे की बारिश का हाल§ֆ:पिछले 24 घंटे की बात करें तो उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई है. वहीं, कानपुर में हुई जबरदस्त बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है. इसी के साथ तटीय राज्यों में भ बारिश का दौर पिछले 24 घंटों से जारी है. §भारत में कई राज्यों में बारिश के कारण स्थिति काफी खराब दिख रही है. इसको लेकर आईएमडी ने मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश पर बने गहरे दबाव के चलते आज उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ उत्तराखंड में आईएमडी ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, यूपी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है.

