֍:मौसम विभाग ने कही ये बात§ֆ:मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के में 15-17 अक्तूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.§ֆ:अब तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों और सिक्किम से इसकी पूरी तरह से वापसी हो चुकी है. इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात के अधिकांश हिस्सों से वापसी कर चुका है.§֍:पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की रिपोर्ट§ֆ:भारत में मौसम के पिछले 24 घंटे की जानकारी की बात करें तो पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात, तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई. झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हुई. दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई है.§देश के राज्यों में मौसम बदलाव देखा जा रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग का अनुमान है की अगले तीन दिनों में पूरे भारत से इसकी वापसी हो जाएगी. आईएमडी के अनुसार 16 अक्टूबर तक पूरे देश से मॉनसून की वापस हो जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव में कर्नाटक, रॉयलसीमा, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना को लेकर येलो और ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है.

