֍:बारिश को लेकर IMD का अलर्ट जारी §ֆ:मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 5 जून को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 5 और 6 जून को असम-मेघायल में और 9 से 11 जून के दौरान मेघायल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
§֍:इन जगहों पर होगी मध्यम बारिश
§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 5 और 7 जून के दौरान मध्य प्रदेश में, 5 से 9 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में, 05 जून को बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं आज बिहार के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है।
§देश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति देखी जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

