֍:मौसम विभाग ने दी जानकारी§ֆ:मौसम विभाग ने बताया कि 24-25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिलों में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है. 24 अक्टूबर को दक्षिण झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में बारिश की संभावना§ֆ:मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. अगले दो दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो 2 दिनों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. §भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भाग पर चक्रवाती तूफान “दाना” मंडरा रहा है. इसके गुरुवार की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक 100-110 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा. चक्रवात दाना की वजह से 24 और 25 अक्टूबर को ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर केंदुझर, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल, खोरदा और पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

