֍:मौसम विभाग ने दी जानकारी§ֆ:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को दबाव में बदल गया. इसी कारण 23 अक्टूबर को एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार सुबह एक दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया, क्योंकि यह पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. ओडिशा के पारादीप से 730 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 770 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित हो गया है. §֍:
23 अक्टूबर तक बन सकता है चक्रवाती तूफान
§ֆ:मौसम विभाग ने कहा कि दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. आईएमडी ने कहा कि तूफान के कारण 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 24 से 25 अक्टूबर के बीच कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.§इस सीजन में देशभर में मौसम का अंदाज कुछ अलग ही दिख रहा है. मानसून में जहां इलाकों में बारिश से लोग परेसान हो रहे थे. वहीं, अब कई लोग मौसम के कारण बारिश से परेशान हो रहे हैं. इसको लेकर मंगलवार को मौसम अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. खासकर झारखंड के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है.

