֍:दिल्ली में अलर्ट जारी§ֆ:देश की राजधानी दिल्ली को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के ऊपर काले बादलों के साथ हल्की बारिश के आसार है. इसी के साथ पूरे दिन 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. फिलहाल, 6 अगस्त को सुबह से ही मौसम साफ है. §֍:इन राज्यों को लेकर दी जानकारी§ֆ:आईएमडी द्वारा 5 अगस्त को बताया गया कि इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में हल्की बूंदे पड़ सकती हैं. 6, 8 और 9 अगस्त को राजस्थान में, 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में और 6,7 और 9 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है.§मानसून के चलते आईएमडी ने अगले कुछ दिनों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर भी जानकारी दी है. पिछले हफ्ते राजधानी दिल्ली में बारिश आई, जिससे पूरा दिल्ली जलमग्न हो गया. अब इस सप्ताह मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश को लेकर संभावना जताई है. इसी के साथ 6 अगस्त को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. साथ ही इन राज्यों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

