֍:आईएमडी ने कही ये बात§ֆ:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों को लेकर आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया कि शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.§भारत के कई राज्यों में मानसून काफी देर से आया. इसको लेकर लोग काफी परेशान थे, खासकर किसानों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था. लेकिन देर से आने के बाद भी भारत के राज्यों में लगभग सामान्य से अधिक ही बारिश देखी गई है. कई जगाहों पर बाढ़ और भूस्खलन की समस्या भी देखी गई. गुजरात, हिमाचल, केरल, उत्तराखंड और जम्मू में काफी खराब हालात देखे गए. बरहाल, अब स्थिति काफी हद तक कृकाबू में आ गई है.

