֍:मध्य प्रदेश में हुई बारिश§ֆ:अगले तीन दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश होने की उम्मीद है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश देखने मिली है. 12 सितंबर को लेकर जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा है कि आज पश्चिमी मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. §֍:इन राज्यों में भी होगी बारिश§ֆ:आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट भी जारी किया है. इसके साथ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज हरियाणा और राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने दिल्ली में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने मिल सकती है.§मौसम विभाग ने पिछले दिनों चल रही बारिश को लेकर अब आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. अभी के मौसम की बात करें तो बीकानेर, सीकर, शिवरपुरी, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. इसी के साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

