֍:उत्तराखंड में बारिश के आसार
§ֆ:उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि यहां अगले कुछ दिनों में नैनीताल, अलमोड़ा, जोशीमठ, देहरादून के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को पहाड़ी इलाकों में जरूरी न होने पर सफर के लिए मना किया गया है, क्योंकि हाल ही में इन इलाकों में भूस्खलन की समस्या भी देखी गई है. इसी के साथ लोगों को नदी से दूर रहने को कहा गया है.
§֍:दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
§ֆ:दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां मध्यम बारिश होने की संभावना है. रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. ऐसे में दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने वाली है. तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
§֍:राजस्थान में होगी बारिश
§ֆ:राजस्थान को लेकर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि इस हफ्ते जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर में भारी बारिश देखने मिल सकती है.§भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ राज्यों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मानसून के चलते मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तर भारत के साथ मध्य भारत के राज्यों में बारिश की संभावना बताई है. आईएमडी द्वारा बताया गया है कि आज केरल, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड,बिहार, असम मेघालय और मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है.

