• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश को लेकर IMD विभाग अलर्ट, जानें कब पड़ेगी बर्फ

Fiza by Fiza
January 4, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश को लेकर IMD विभाग अलर्ट, जानें कब पड़ेगी बर्फ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:यात्रियों से सावधानी बरतने का आग्रह§ֆ:यात्रियों से विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है, क्योंकि कम दृश्यता सड़कों पर खतरा पैदा कर सकती है. आईएमडी के अलर्ट लोगों को मौसम की स्थिति के बारे में आगाह रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर देते हैं. घना कोहरा और शून्य से नीचे का तापमान ड्राइवरों, पैदल यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है.


§֍:लोग ठंड और शीतलहर से परेशान§ֆ:उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी लोग ठंड और शीतलहर से परेशान हैं. हालांकि अभी बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है. लोगों की इस बार भी व्हाइट क्रिसमस और नववर्ष पर बर्फबारी की ख्वाहिश अधूरी रह गई. बीते साल भी यह आस पूरी नही हो सकी थी. आने वाले दिनों में भी बर्फबारी और बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं. मौसम विभाग ने 07 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. मौसम की बेरुखी से जहां बागवान परेशान हैं, वहीं पर्यटन सीजन पर भी इसका असर पड़ा है.
पहाड़ों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक चल रहे हैं. गत तीन माह में प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने जहां आने वाले दिनों के लिए पहाड़ों में चटकदार धूप की संभावना जताई है. वहीं मैदानी क्षेत्रों के लिए कोहरे(धुंध) का अलर्ट जारी किया है.

§֍:7 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना§ֆ:मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दिन के तापमान में उछाल आया है. दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सुंदर नगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री वहीं शिमला में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं और आगामी 07 जनवरी तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है. संदीप शर्मा ने कहा कि जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी, वहीं मैदानी क्षेत्र कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी,बद्दी और हमीरपुर के मैदानी इलाकों में धुंध रहने की संभावना है जिससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है.
वहीं गत तीन माह में सामान्य से कम वर्षा हुई है. दिसंबर महीने में सामान्य से माइनस 85 परसेंट, नवंबर में माइनस 47 परसेंट और अक्टूबर में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. इसके कारण कुल्लू, लाहौल स्पीति,चंबा, किनौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. शिमला में फिलहाल बर्फबारी के अभी कोई संभावना नही है.

§उत्तराखंड घने कोहरे से जूझ रहा है, जिससे पहाड़ी राज्य में सर्दियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं. खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आम लोगों, खासकर यात्रियों को अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 2024 के पहले सप्ताह के दौरान सुबह और रात के दौरान घने कोहरे को लेकर देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड परेशानी पैदा कर रही है.
आईएमडी ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है. अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. घने कोहरे के कारण दृश्यता पर काफी असर पड़ा है, जिससे उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लोग सूरज की रोशनी के लिए तरस गए हैं. कम दृश्यता के कारण आने-जाने में बाधा आ रही है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

Previous Post

गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में शामिल होगा बालिका बैंड

Next Post

फसलों के लिए बड़ा जुगाड़, पाले से जल्द मिलती है राहत

Next Post
फसलों के लिए बड़ा जुगाड़, पाले से जल्द मिलती है राहत

फसलों के लिए बड़ा जुगाड़, पाले से जल्द मिलती है राहत

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.