֍:दिल्ली में बारिश की संभावना§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं. शुक्रवार को तेज हवाओं पर थोड़ा ब्रेक लगने के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन अगले सप्ताह से प्रचंड गर्मी का अलर्ट है. §֍:इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश§ֆ:जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विभोक्ष के कारण घाटी के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है. लेकिन, श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिन में धूप नजर आ रही है. आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. ताजा बर्फबारी से न्यूनतम तापमान कई डिग्री सेल्सियस गिर गया, जिससे शीतलहर जैसा एहसास हो रहा है. कई इलाकों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे है. यही हाल उत्तराखंड और हिमाचल में भी देखने को मिल रहा है.§भारत के कई राज्यों में अभी तक मौसमी बदलाव जारी है. महीने का अंत होते-होते गर्मी चर्म पर आ रही ह. लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश का आलम जारी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में मौसम फिर से करवट लेने वाला है. पहाड़ी राज्यों में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 21 और 22 मार्च को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. इसका असर मैदानी राज्यों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा. इन राज्यों में अगले 2 दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है.

