• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home साक्षात्कार

इफको एमसी का M-Assit ऐप,कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम: अनिल ढींगरा

Fiza by Fiza
April 26, 2024
in साक्षात्कार
0
इफको एमसी का M-Assit ऐप,कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम: अनिल ढींगरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:1. M-Assitt एप क्या है ?§ֆ:M-Assitt एक मोबाइल ऐप है। इसलिए इसका नाम भी M-Assitt रखा गया है। इस ऐप की खासियत की बात करें तो इसे बहुत आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। साथ ही यह ऐप हमारे सभी चैनल पार्टनर्स से सीधे तौर पर जोड़ने, हमारी सभी गतिविधियों को मॉनिटर करने, उन्हें डिजिटलाइज करने, और उसका पूरा रिकॉर्ड बनाने का काम करता है। इफको एमसी की ओर से लॉन्च किया गया यह ऐप कई मायनों में अहम है। इस ऐप के 8 मॉड्यूल हैं। शुरुआत की बात करें तो सबसे पहले इसमें फील्ड एक्टिविटी के जरिए ट्रैकिंग की जाती है, जिसमें हमें यह जानने को मिलता है कि हमारे फील्ड ऑफिसर कहां-कहां गए हैं। जिसमें फील्ड की लोकेशन, फील्ड एक्टिविटी से संबंधित फोटो, ऑफिसर का ट्रेवल प्लान संबंधित सभी आवश्यक चीजें शामिल होती हैं। इस ऐप के जरिए एक बेहतर आउटपुट निकलकर सामने आएगा।

§֍:2. इफको एमसी के उत्पाद किसानों को कैसे लाभ पहुंचा रहे हैं?§ֆ:सबसे पहले इफको एमसी ने लगभग 16 उत्पादों के साथ शुरुआत की थी। यह सभी उत्पाद सामान्य थे। लेकिन वक्त के साथ कई बदलाव देखने को मिले, जिसमें हमने जाना कि हमारे किसानों को सबसे पहले किस चीज की आवश्यकता है, वो कौन से उत्पाद हैं जिनकी किसानों को सबसे ज्यादा जरुरत है। किसानों की इन्हीं मांग और जरुरतों को देखते हुए आज इफको एमसी के पास 64 उत्पाद है। इफको एमसी के पास 64 उत्पादों का एक संपूर्ण पोर्टफोलियो है। आज किसान अपनी फसल और उससे संबंधित समस्या का निवारण हमारे उत्पादों के जरिए कर रहे हैं।

§֍:3. इफको एमसी के द्वारा फसल पोषण प्रबंधन पर कितना ध्यान दिया जाता है?§ֆ:इफको एमसी, इफको की छत्रछाया में काम करने वाली कंपनी है। इफको अपने आप में एक वृह्द संस्था है, जो फर्टिलाइजर में है। 1967 से चल रही इस संस्था का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। आज इफको के जितने भी कार्यक्रम होते हैं, वहां प्लांट न्यूट्रिशन की बात की जाती है, पौधों को कैसे बढ़ावा दिया जाए, कैसे उनको खाद दी जाए । इसमें नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है ।

§֍:इफको एमसी ग्रामीण क्षेत्र में अपने नेटवर्क को कैसे मजबूत कर रहा है? §ֆ:हमारी कंपनी लगातार किसानों के संपर्क में रहकर उनकी ज़रूरतों को समझती है । हमारी टीम के लोग ज़मीनी स्तर पर उनके साथ मिलकर काम करते है. किसानों की जब क्रॉप प्रोटेक्शन की बात आती है, उसकी जानकारी हमारी इफको-एमसी की टीम देती है। मौजूदा समय में हमने करीब 350 कार्यकर्ता मैदानी क्षेत्रों में उतार दिए हैं। जो किसानों की समस्याओं के समाधान निकालने की कोशिशों में लगें हैं। आने वाले वर्ष में हम 70-80 लोग और फील्ड में लेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे हर एक किसान तक तकनीक से जुड़ी एक-एक जानकारी को पहुंचाया जा सके।

§֍:इफको-एमसी की तरफ से आप किसानों को क्या कहना चाहेंगे ? §ֆ:इफको-एमसी की तरफ मै किसानों को कहना चाहूँगा कि हम लगातार किसानों के लिए काम कर रहे हैं । फसल सुरक्षा के सभी कृषि उत्पाद किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं । किसान फसल सुरक्षा के लिए अच्छे उत्पादों का उपयोग करें. फसल सुरक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए किसान इफको एमसी की टीम से जुड़ सकते हैं ।§कृषि क्षेत्र में किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। इफको एमसी भी इसी क्रम में किसानों के बीच तकनीत को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में इफको ने M-Assit नाम से एक नए ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप का मकसद डीलर नेटर्वक को मजबूत कर किसानों की समस्या तक पहुंचना है। आइये जानते हैं इसके बारे में इफको के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल ढींगरा से…पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश

Previous Post

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर हासिल की नई उपलब्धि

Next Post

उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में भारत बायोटेक परिसर का दौरा किया

Next Post
उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में भारत बायोटेक परिसर का दौरा किया

उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में भारत बायोटेक परिसर का दौरा किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.