֍:फास्फेट के साथ मिक्स न करें पेस्टीसाइड§ֆ:कृषि विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी ओरगेनो फास्फेट के साथ कोई भी पेस्टीसाइड ना मिक्स करें. हमेशा दो एक जैसी फॉर्मूलेशन को मिक्स करने के लिए प्रति लीटर डोज बनाकर मिक्स करके चेक कर ले. WS और EC फॉर्मूलेशन को मिक्स ना करे. किसी भी तत्व की पूर्ति करने वाली स्प्रे के लेवल को चैक कर लें कि ये स्प्रे किसी भी और कीटनाशक की फुंजिसाइड के साथ स्प्रे हो सकती है या नहीं. सल्फर पाउडर का घोल बनाकर किसी और स्प्रे के साथ ना यूज करें. जिंक सल्फेट को किसी भी स्प्रे के साथ मिक्स ना करें इसमें केवल यूरिया ही मिक्स हो सकती है और कुछ नहीं. किसी भी प्रकार का बायो फंजीसाइड, बायो फर्टीलाइजर किसी भी बायो प्रोडक्ट को केमिकल खादों फंजीसाइड बैक्टिरियल एंटीबायोटिक के साथ मिक्स ना करें.§֍:अधिक जानकारी के लिए पढ़ें चार्ट§₻:
Fertilizers
Compatible
DAP+SSP
NO
DAP+UREA
YES
DAP+ZINCSUL
NO
DAP+SULPHUR
NO
DAP+POTASH(mop)
YES
DAP+MAGNESIUM
NO
DAP+CALCIUM
NO
SSP+ZINC
NO
SSP+POTASH
YES
§₻:
SSP+MAGNESIUM
NO
SSP+SULPHUR
NO
SSP+CALCIUM
NO
POTASH+CALCIUM
YES
POTASH+ZINCSULPHATE
YES
POTASH+SULPHUR
YES
§֍:*ये आंकड़े विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए हैं. अगर खेत में कोई बीमारी की संभावना बनने लगे तो तुरंत नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें.§भारत के कशई राज्यों में किसान अनेक फसों की खेती करते हैं. भारतीय कृषि विभाग की ओर से किसानों को फसलों, तकनीकों और विधियों के लिए जानकारी मिलती रहती है. लेकिन कई बातों से किसान आज भी वंचित हैं. कई किसान खेती के दौरान फसलों में अलग-अलग प्रकार के फर्टीलाइजर-पेस्टीसाइड मिला देते हैं, जिससे उनकी फसलों में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है. क्योंकि कई रसायनों के मिश्रण से खेत में बोई फसल और मिट्टी की उर्वरा क्षमता भी खराब होती है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन फर्टीलाइजर को मिलाना चाहिए और किन उर्वरकों को नहीं…