֍:भारत में बढ़ा फ्रोजन फूड का क्रेज§ֆ:भारत के साथ पूरी दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ सालों में फ्रोजन फूड का चलन बढ़ गया है. ऐसे में लोग रोजाना के खाने की तरह इसको खाने में शामिल कर लेते हैं. असका चलन सबसे ज्यादा मेट्रो सिटी में है. बता दें कि फ्रोजन फूड में सोडियम अधिक मात्रा में होने के कारण यह शरीर में कई बीमारियों को दावत देता है.§֍:डायबिटीज §ֆ:फ्रोजन फूड को फ्रेश रखने के लिए कंपनियां स्टार्च का प्रयोग करती हैं. इस स्टार्च को खाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन इसे पचाने में काफी मुश्किल होती है. साथ ही शरीर में ग्लूकोज शुगर में बदल जाता है. जिसके बाद डायबिटीज होने का खतरा शरीर में बढ़ जाता है.§֍:दिल के लिए खतरनाक है फ्रोजन फूड§ֆ:फ्रोजन औऱ प्रोसेस्ड फूड खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसमें ट्रांस फैट्स की मात्रा भी ज्यादा होती है जो कि दिलसे जुड़ी कई बीमारियों का स्वागत करता है. ऐसे में फ्रोजन फूड खाना इंसान के लिए खतरे से खाली नहीं है.§֍:कैंसर का खतरा§ֆ:एक रिसर्च में पता लगा है कि जो लोग फ्रोजन या प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं, उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. इसमें खासतौर से अगर आप फ्रोजन मीट का सेवन कर रहे हैं तो ये 65 फीसदी कैंसर का खतरा बढ़ा देता है. §֍:(इस जानकारी को हमने सामान्य रिपोर्ट के अनुसार साझा किया है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.) §इन दिनों खाने के शौकीन और यूनीक खाना बनाने वाले भारत में हर जगह देखे जा सकते हैं. कहीं चॉक्लेट मैगी बन रही है तो कहीं डांस करके चाय बनाई जा रही है. ऐसे में भारत में युवाओं को अलग खाने का जोश आ गया है. लोग अब घर के पौष्टिक को छोड़कर बाहर के स्ट्रीट फूट और फ्रोजन फूड की ओर शिफ्ट हो गए हैं. फ्रोजन फूड एक ऐसा जमा हुआ खाना होता है, जो कि पूरी तरह बना हुआ होता है. सिर्फ आपको इसे गर्म पानी में रखना होता है और केवल 5 मिनट में ही खाना तैयार जाता है. कई लोग फ्रोजन फूड को अच्छा मानते हैं और इसे बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप भी फ्रोजन फूड को अच्छा मानते हैं तो आइए आज आपको बताते हैं कि फ्रोजन फूड से कौनसी बीमारियां उतपन्न हो रही हैं. इसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

