֍:25 फरवरी को दिल्ली मार्च§ֆ:किसान नेता पंढेर ने कहा कि अगर सरकार 14 फरवरी को होने वाली बैठक में कोई रास्ता नहीं निकालत है तो किसानों का एक जत्था 25 फरवरी को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरु करेगा. इससे पहले 18 जनवरी को कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्र के एक हाई लेवल कमेटी ने एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम को बातचीत के लिए न्योता दिया. पंढेर ने कहा कि एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम के किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 12 फरवरी को एकता वार्ता के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होगा. उन्होंने कहा कि हम सभी किसानों में एकता देखना चाहते हैं.§ֆ:§֍:महापंचायत का आयोजन§ֆ:आने वाले दिनों में तीन प्रमुख महापंचायत होने जा रही हैं. इसमें एसकेएम और केएमएम राजस्थान के रतनपुरा में 11 फरवरी यानि आज, खनौरी बॉर्डर पर 12 फरवरी को और शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी को किसान महापंचायत आयोजि होंगी. इस महापंचायत को विरोध प्रदर्शन के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं. §किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने 14 फरवरी को सरकार के साथ मीटिंग में बात करने को लेकर कहा कि अगर बात नहीं बनती है तो 25 फरवरी को किसानों का जत्था दिल्ली कूच पर निकलेगा. 14 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्र सरकार की चंडीगढ़ में मीटिंग होने वाली है. इससे पहले पंढेर ने कहा कि मीटिंग में किसानों की मांगों का कोई समाधान नहीं निकलता है तो 25 फरवरी से किसानों का एक जत्था दिल्ली मार्च पर निकलेगा.

