ֆ:साल 2014 में आंध्र प्रदेश को दो हिस्सो में अलग किया गया, तभी से हैदराबाद को आंध्र और तेलंगाना की राजधानी की घोषित कर दिया गया था, इसे लागू हुए करीब 10 साल हो गए हैं। अलगाव के एक दशक बाद भी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच संपत्ति के बंटवारे सहित कई अनसुलझे मामले बने हुए हैं।§हैदराबाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त रूप में राजधानी नहीं रहा, जैसा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 (1) द्वारा निर्धारित किया गया था इसके अनुसार अब मात्र हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी रह गई है। आंध्र प्रदेश अपने लिए एक नई राजधानी बनायेगा।

